जिला अस्पताल में जताई गई थी पैर काटने की आशंका, वरिष्ठ सर्जन डॉ. केपी गुप्ता ने बचाया मासूम राहुल का पैर,एडीएम एफआर ने की सराहना किया सैल्यूट

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। समाज मे मानवता और चिकित्सा सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. केपी गुप्ता एवं उनकी टीम ने गंभीर रूप से घायल मासूम राहुल के पैर को बचाने में सफलता प्राप्त की है। जिस बच्चे के बारे में जिला अस्पताल में पैर काटने की आशंका जताई गई थी, आज वह सफल उपचार के बाद सुरक्षित है और उसकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

 

जानकारी के अनुसार घायल राहुल को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए पैर काटने की संभावना व्यक्त की थी, जिससे परिवार गहरे सदमे में आ गया था।

 

इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. केपी गुप्ता तक पहुंची। उन्होंने तुरंत पहल करते हुए बच्चे को अपने अस्पताल में भर्ती कराया और विशेषज्ञ टीम के साथ उसका उपचार शुरू किया। लगभग 15 दिनों तक लगातार निगरानी और उपचार के बाद 9 जुलाई 2026 की रात राहुल के पैर की सफल प्लास्टिक सर्जरी की गई।

 

डॉ. केपी गुप्ता ने बताया कि सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और बच्चे की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और पूरी टीम के समर्पित प्रयासों से पैर को सुरक्षित रखने में सफलता मिली।

 

राहुल के परिजनों ने डॉ. केपी गुप्ता एवं उनकी पूरी चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनके बच्चे को नया जीवन दिया है। परिवार ने कहा कि डॉक्टरों की संवेदनशीलता, तत्परता और समर्पण के कारण राहुल का पैर बच सका।

 

बच्चे की सफल सर्जरी की सूचना मिलने पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमारअर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल पहुंचे और राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉ. केपी गुप्ता एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129