हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव में गूंजा शिक्षा और स्नेह का संदेश

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। शहर के खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम उत्सव के रूप में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा व बाल विकास से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सहभागिता के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बाल वाटिका के रूप में प्री-प्राइमरी कक्षाओं का संचालन किया जाए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालय परिसर में संचालित किया जाए, जिससे बच्चों का शुरुआती जुड़ाव विद्यालय से बने और उनकी शिक्षा की मजबूत नींव रखी जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी ने कहा कि शासन की ओर से बाल वाटिका और आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से आह्वान किया कि वे शिक्षकों के सहयोग से अपने केंद्रों को आदर्श बाल वाटिका के रूप में विकसित करें। कार्यक्रम की आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आपसी समन्वय के साथ बाल वाटिका का संचालन करें, ताकि कोई भी बच्चा प्राथमिक शिक्षा से वंचित न रहे और विद्यालयों में नामांकन दर लगातार बढ़े। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास खंडों की ओर से बाल वाटिका और आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें बच्चों के लिए उपलब्ध संसाधनों और गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से हमारा आंगन हमारे बच्चे का संदेश भी सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय सूरतपुर के नन्हे बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी नवनीत तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रत्येक विकास खंड से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षकों और नोडल शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बालिका शिक्षा जिला समन्वयक रोहित सिंह, एसआरजी ममता शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, एआरपी हरि किशोर दीक्षित, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र जायसवाल, कौशलेंद्र मिश्रा, शुभम तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, उमेश चंद्र सक्सेना सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सुपरवाइजर, शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। नन्हे बच्चों की मुस्कान, रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों और शिक्षा के प्रति समर्पित संदेशों के साथ यह कार्यक्रम वास्तव में हमारा आंगन हमारे बच्चे की भावना को जीवंत कर गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129