मैनपुरी में 14 जुलाई को आयोजित होगा महिलाओं के संरक्षण और सुरक्षा पर पारस्परिक संवाद कार्यक्रम

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 06 जुलाई, मैनपुरी में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आगामी 14 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्री सभागार में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं, यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण इंटरफेस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में होने वाले इस न्यूनतम दो घंटे के पारस्परिक संवाद कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के संरक्षण, सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने, सुझावों और आवश्यक सहायता पर चर्चा करना है। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को अपने-अपने विभागों में कार्यरत शिक्षिकाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतिभाग करने के निर्देश जारी करने को कहा गया है, साथ ही शामिल होने वाली सभी शिक्षिकाओं और कार्यकत्रियों की सूची आगामी 08 जुलाई की शाम 05 बजे तक अनिवार्य रूप से जिला प्रोबेशन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129