बहरीन में फंसी मॉडल प्रियंका बहुत मुश्किलों के बाद भारत लौटी। परिवार में खुशी की लहर 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। ईरान व अमेरिका इजराइल युद्ध के दौरान तिलहर के भाजपा नेता संजय पाठक की बेटी प्रियंका पाठक व दामाद अनुज पाठक मासूम बेटे अहान के साथ बहरीन में एक पखवाड़े तक पार्किंग में फंसे रहने के बाद आखिरकार भारत में उनकी सकुशल वापसी हुई । उनके तिलहर पहुंचने पर व्यापारी नेता सौरभ गुप्ता रवि ने हिंदू पट्टी स्थित आवास पर पहुंचकर हाल चाल जाना ।

गौर तलब है कि प्रियंका बहरीन में मॉडलिंग करती हैं ।

प्रियंका पाठक ने बताया कि वह बहरीन मैं युद्ध के दौरान फस गई थी । उन्हें 15 दिन कार पार्किंग में रुकना पड़ा जो की आर्मी एरिया के बिल्कुल नजदीक था । उन्होंने बताया कि और भी इंडियन वहां पर फंसे हुए थे। बहरीन में एयरपोर्ट बिल्कुल बंद कर दिया गया था उसके बाद वहां से परसो सऊदी वाया रोड लाया गया । वहां से कल की फ्लाइट से मुंबई पहुंचकर मंगलवार को तिलहर पहुंची है । जबकि सऊदी से निकलते हुए फिर से एयरपोर्ट पर हमला हो गया है । जिसके कारण अब फ्लाइट बंद हो चुकी हैं । फिलहाल प्रियंका अपने पति व बेटे के साथ सकुशल घर लौट चुकी हैं । प्रियंका के पिता संजय पाठक ने बच्चों की सकुशल वापसी पर ईश्वर का आभार व्यक्त किया है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129