कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में आयोजित हुई भजन संध्या

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

करके इशारो बुलाये गयी री,बरसाने की छोरी भजन पर जमकर झूमे श्रद्धाल

 

शाहजहांपुर। कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में एक भजन संध्या आयोजित की गई ।जिसमें हरियाणा के हिसार से पधारे भजन सम्राट दिव्यदास जी ने अपनी साज सज्जा टीम के साथ सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी ।
गणेश वंदना से शुरुआत के बाद एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर उपस्थित भक्तों का मन मोहा । “मेरी विनती सुनो श्यामा प्यारी,मैं आयी तेरी शरण प्यारी” भजन सुनाकर मस्ती बिखेरी और “बृज तो राधेश्याम अवध तो सीताराम है” भजन ने भी धूम मचा दी । रात 8 बजे से प्रारम्भ हुई भजन संध्या रात्रि 12.30 बजे सम्पन्न हुई । भजनों के मध्य उपस्थित महिलाओं बच्चों व पुरुषों ने खूब जमकर नृत्य किया । जब रात्रि में एक बार बिजली चली गई तो दिव्यदास ने कहा कि कन्हैया का तो जन्म ही अँधेरे में हुआ था तो इस समय उन्होंने अपनी आदत के अनुसार ही अँधेरे में अपनी एंट्री की है । दिव्यदास जी ने “करके इशारो बुलाये गयी री, बरसाने की छोरी, राधा गोरी गोरी” भजन सुनाकर मस्ती के सागर में डुबकी लगवाई। भजनों के दौरान ही श्री भगवद धाम आश्रम हरिद्वार से पधारे महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डॉ0 विवेकानन्द जी महाराज और श्री रविन्द्रानन्द महाराज मस्तराम बाबा मंदिर में पधारे और भजनों को सुना उसके बाद रविन्द्रानन्द जी महाराज ने प्रवचन देकर भजन सुनाया जिससे भक्तगण भावविभोर हो गये उन्होंने सभी से सनातन धर्म की रक्षा व उसके प्रचार प्रसार के लिए आगे बढ़ने का आवाहन किया और यह भी कहा कि आज हमारे हिंदू समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है, उसके बाद बड़े महाराज डॉ0 विवेकानन्द महाराज ने बहुत ही ओजस्वी प्रवचन देकर बड़ा ही सुंदर भजन सुनाकर लोगों को नृत्य करने पर विवश कर दिया ।प्रधान सुशील नारंग, कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज, महामंत्री कमलेश सचदेव, राजेंद्र गुप्ता, हरवंश सचदेव,प्रेम नारंग ने बड़े महाराज डॉ0 विवेकानन्द जी को माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और युवा सेवा समिति के प्रधान संजीव सचदेव व महामंत्री दीप गुप्ता एडवोकेट तथा नवीन सचदेव ने अंगवस्त्र ओढ़ाया तथा छोटे महाराज श्री रविन्द्रानंद जी को अंकित सचदेव, अनिल कक्कड़ व देवेन्द्र खुराना ने माला पहनाकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया फिर भजन गायक दिव्यदास जी को जसवंत जयसिंह जस्सू, रवि सचदेव व विनोद सचदेव ने अंगवस्त्र पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया कमेटी के अन्य सदस्यों संदीप अरोरा आदि ने दिव्यदास जी की पूरी टीम को पटका पहनाकर सम्मानित किया । अंत में “श्रीकृष्ण मंदिर का इतिहास” पत्रिका का विमाेचन डॉ0 विवेकानन्द जी महाराज ने किया । प्रधान हरीश बजाज ने अपने उद्बोधन में उपस्थित भक्तगणों को इतनी देर रात तक अपना समय देने व एकचित्त बैठकर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आभार प्रकट किया और दाेनों महाराज जी को साधुवाद दिया विशेषकर अनिल कक्कड़ को पत्रिका के लेखन में विशेष योगदान व उनके सहयोग के लिये राजेंद्र गुप्ता को धन्यवाद दिया । उक्त कार्यक्रम में पण्डित अखिलेश शास्त्री, भूषण खुराना, मोहन ग्रोवर,कार्तिक शर्मा,अर्पित ग्रोवर, नितिन शर्मा,जगदीश गोगिया,संजीव मिश्रा, राजीव मिश्रा एड0,अजय सचदेव, कुलदीप कालरा,नरेंद्र सिंह, धर्मवीर कश्यप, शैलेन्द्र कुमार सिंह, रामसिंह, रजनी अरोरा, ममता सचदेव, सुषमा सचदेव, दुर्गा अरोरा, सुनीता कक्कड़, सिम्मी सचदेव, भागवन्ती देवी आदि सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129