मरहूम मजहर अहमद नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, केजीएफ क्रिकेट क्लब बना विजेता

मोहित गुप्ता स्टेट हेड

 

शाहाबाद (हरदोई), 4 जुलाई 2026। मोहल्ला गढ़ी में पिछले 12 दिनों से 16 टीमों के बीच आयोजित मरहूम मजहर अहमद नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन 4 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर किया गया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वाजिद खेल राइडर्स और केजीएफ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर केजीएफ क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उसकी अनुशासित गेंदबाजी के सामने वाजिद खेल राइडर्स की टीम 68 रन पर सिमट गई।

69 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएफ क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आसानी से लक्ष्य हासिल कर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट की विजेता बनी।

टूर्नामेंट का शुभारंभ ओम साईं फार्मा के स्वामी सुमेंद्र मिश्र ने राष्ट्रगान के साथ कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “हम सबसे पहले भारतीय हैं। राष्ट्रगान का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और हम सभी को इसके प्रति सदैव सम्मान की भावना रखनी चाहिए।” उनके इस संदेश की उपस्थित खिलाड़ियों और दर्शकों ने सराहना की।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। उनके स्थान पर उनके सुपुत्र बिलाल ने समारोह में पहुंचकर विजेता एवं उपविजेता टीम सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बिलाल ने कहा कि वे अपने पिता के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे तथा “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ सभी के सहयोग में सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक मोअज्जम एवं नावेद सहित पूरी आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

12 दिनों तक चले इस रोमांचक नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का उत्कृष्ट वातावरण देखने को मिला। समापन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129