लापरवाही पर जिलाधिकारी द्वारा करहल के पलोखरा में जन सुविधा केंद्र की आईडी ब्लॉक करने के निर्देश

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी, 05 जुलाई, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शासन की प्राथमिकताओं में शामिल फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने तहसील करहल के ग्राम पलोखरा में संचालित जन सुविधा केंद्र (सीएससी) के संचालक नरेंद्र सिंह की आईडी को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक करने के निर्देश जिला प्रबंधक सीएससी ई-गवर्नेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री हेतु लगाए गए कैंपों के औचक निरीक्षण के बाद की गई है। निरीक्षण के दौरान पलोखरा ग्राम का सीएससी संचालक केंद्र से नदारद पाया गया। संबंधित लेखपाल द्वारा बार-बार फोन किए जाने के बावजूद संचालक कैंप में उपस्थित नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने केंद्र संचालक के इस कृत्य को अत्यंत आपत्तिजनक और घोर लापरवाही का प्रतीक माना है। उन्होंने कहा कि जनपद में कृषकों की सुविधा के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ संचालकों की मनमानी के कारण इस महत्वपूर्ण कार्य को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने जिला प्रबंधक को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि जनपद के सभी जन सुविधा केंद्र निर्धारित समय पर खुलना और फार्मर रजिस्ट्री कार्य में पूर्ण सहयोग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सचेत किया कि यदि भविष्य में किसी अन्य जन सुविधा केंद्र संचालक द्वारा इस प्रकार की लापरवाही या शासकीय कार्यों में उदासीनता बरती गई, तो उसके खिलाफ भी इससे भी अधिक कठोर और दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129