वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों पर मैनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 आरोपी गिरफ्तार

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 05 जुलाई 2026, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे वांछित, वारंटी एवं जिला बदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत मैनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 03 जुलाई 2026 से 04 जुलाई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें 13 वारंटी एवं 15 वांछित अभियुक्त शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग एवं दबिश अभियान चलाकर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थानावार गिरफ्तारी का विवरण

सिटी सर्किल

– कोतवाली थाना : 02 वारंटी, 03 वांछित
– एलाऊ थाना : 01 वारंटी, 01 वांछित
– दन्नाहार थाना : गिरफ्तारी की कार्रवाई

भोगांव सर्किल

– भोगांव थाना : 01 वारंटी, 01 वांछित
– बेवर थाना : 02 वारंटी, 03 वांछित
– किशनी थाना : 04 वारंटी
– विछवां थाना : कार्रवाई जारी

कुरावली सर्किल

– कुरावली थाना : 01 वारंटी, 01 वांछित
– घिरोर थाना : 01 वारंटी, 03 वांछित
– औंछा थाना : कार्रवाई की गई

करहल सर्किल

– करहल थाना : 02 वांछित
– कुर्रा थाना : 01 वांछित
– बरनाहल थाना : 01 वारंटी

पुलिस अधीक्षक श्री गणेश प्रसाद साहा ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा।

मैनपुरी पुलिस का संदेश है कि कानून से बचने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129