मार्च तक माजरा एम्स में ओपीडी शुरू होगी, एमबीबीएस कक्षाओं को लेकर केंद्र से होगी बातचीत

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

कुण्ड/रेवाड़ी। एम्स संघर्ष समिति मनीठी की एक अहम बैठक समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

 

बैठक का संचालन सचिव ओमप्रकाश सैन ने किया।

बैठक में बताया गया कि पिछले माह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को भेजे गए ज्ञापन के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग से सूचना प्राप्त हुई है कि माजरा एम्स में ओपीडी मार्च माह तक शुरू कर दी जाएगी।समिति को यह भी अवगत कराया गया कि माजरा एम्स के नाम से आवंटित एमबीबीएस सीटों की कक्षाएं अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू कराने के लिए एम्स संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेगा।बैठक में नेशनल हाईवे से माजरा एम्स तक ओवरब्रिज निर्माण प्रक्रिया को तेज करने को लेकर मुख्यमंत्री हरियाणा से मुलाकात करने का निर्णय भी लिया गया।इस अवसर पर एम्स संघर्ष समिति मनीठी ने अरावली बचाओ आंदोलन, रेवाड़ी को अपना पूर्ण समर्थन दिया। समिति के प्रवक्ता कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि अरावली पर्वतमाला जीवनदायिनी है और इसे किसी भी कीमत पर कॉरपोरेट घरानों के हवाले कर इस क्षेत्र को मरुस्थल बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

 

उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को कुंड से निकलने वाले अरावली बचाओ जन-जागरूकता अभियान में समिति के सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

 

बैठक में कर्नल राजेंद्र सिंह एडवोकेट, डॉ. एच.डी. यादव, धर्मवीर बुलडोदिया (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी), सूबेदार दिलबाग सिंह, जगदीश शर्मा, रामकुमार निमोथ, मास्टर लक्ष्मण सिंह, सतप्रकाश गोयल, बी.डी. यादव, देसराज, दयाराम, प्रकाश, महावीर पंच, बलवंत पंच, राजकुमार, लाल सिंह, कवल सिंह, राजरानी लंबरदार, सोनिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129