ललूपुर इंटर कॉलेज में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक, दिलाई शपथ

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 4 जुलाई, को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता के निर्देश पर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर ने एम.एस.बी.डी. जनता इंटर कॉलेज, ललूपुर, मैनपुरी का दौरा किया। उन्होंने कॉलेज के बच्चों के साथ विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा की और बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग सहित कुल एक दर्जन विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। इस दौरान बच्चों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया और सुरक्षित रहने के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए बताया कि डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है और यह रुके हुए साफ पानी में पनपता है। इससे बचाव के लिए उन्होंने सप्ताह में एक बार कूलर व गमलों की सफाई करने, पानी के बर्तनों को ढककर रखने, नल के पास जलभराव न होने देने और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि डेंगू का संक्रमण काल जुलाई से नवंबर तक होता है, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है। बुखार होने पर किसी झोलाछाप के पास जाने के बजाय नजदीकी आयुष्मान केंद्र, प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में ही इलाज कराएं। इस अवसर पर मलेरिया इंस्पेक्टर विक्रेश यादव, प्रधानाचार्य उजागर सिंह, धीरेंद्र कुमार और विपिन कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129