मैनपुरी: दिनदहाड़े लूट करने वाले चार शातिर बदमाश 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भारी मात्रा में माल बरामद

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 3 जुलाई, थाना औंछा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम, मोटरसाइकिल, तमंचा और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने वादी मुकदमा को रोककर, कनपटी पर तमंचा सटाकर उनके बैग से 1,24,750 रुपये, जेब से 5,000 रुपये, दो मोबाइल फोन (विवो और रेडमी), और एक पर्स लूट लिया था, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड शामिल थे। बदमाश मोटरसाइकिल की चाबी छीनकर और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के आदेशानुसार और आला अधिकारियों के कुशल निर्देशन में थाना औंछा पुलिस, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। मुखबिर की सटीक सूचना और आधुनिक पुलिस तकनीकी यक्ष ऐप (YAKSH App) की सहायता से पुलिस टीम ने नगला हार मोड़ के पास से चारों अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पवन, अवि यादव, रामू (तीनों निवासी ग्राम पडरिया, औंछा) और शिवम (निवासी नगला सावज, औंछा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 1,03,400 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल की चाबी, 2 क्रेडिट कार्ड, 3 डेबिट कार्ड, 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 डीएल, 1 वोटर कार्ड, 2 चेक बुक, 2 पासबुक, एक काला पर्स और एक विवो मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन, एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई की आम जनता और स्थानीय व्यापारियों द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129