सेवानिवृत्त अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह को व्यापार मंडल ने दी भावभीनी विदाई, किया सम्मान 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में नगर निकाय सेवा के लंबे अनुभव को व्यापारियों ने सराहा

शाहजहाँपुर। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह मंगलवार को अपने दीर्घ एवं उल्लेखनीय प्रशासनिक कार्यकाल के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जहाँ एक ओर नगर निगम में उनको विदाई दी गई। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उनके टाउनहॉल स्थित निवास स्थान पर पहुँचकर एक विशेष विदाई व सम्मान समारोह का आज आयोजन किया।

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापारी नेताओं ने अपर नगर आयुक्त को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, पटका व माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।

एस.के. सिंह ने अपने सेवा जीवन का एक बड़ा हिस्सा शाहजहाँपुर नगर निकाय में बिताया। नगर पालिका परिषद के समय उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दीं। बाद में नगर पालिका के नगर निगम में परिवर्तित होने के पश्चात उन्होंने संयुक्त नगर आयुक्त तथा बाद में अपर नगर आयुक्त के रूप में महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व निभाए। अपने इस लंबे कार्यकाल में उन्होंने शहर के व्यापारियों और आम जनता के साथ हमेशा एक सकारात्मक समन्वय बनाए रखा।

 

टाउनहॉल स्थित उनके निवास पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में उपस्थित *जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता*ने एस.के. सिंह के अनुशासित व्यक्तित्व और व्यापारियों के प्रति उनके सहयोगात्मक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। *महानगर महामंत्री अमित शर्मा* ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में उनकी सादगी और समयबद्ध निर्णय क्षमता हमेशा याद रखी जाएगी।

 

वहीं प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ* ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मान पटका पहनाया और कहा कि जनहित और शहर के विकास में उनके द्वारा दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता व्यापारी समाज उन्हें हमेशा याद रखेगा।

अपने संबोधन में भावुक होते हुए सेवानिवृत्त अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह ने सभी सहयोगियों और व्यापारी नेताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पूरे सेवा काल में शहरवासियों और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का भरपूर सहयोग मिला, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर सके।

 

सफाई व्यवस्था से लेकर कर सुधारों में रही अहम भूमिका

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, कर संग्रह प्रणाली में सुधार, अतिक्रमण हटाने के अभियानों, शहरी विकास कार्यों की निगरानी तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

इस मौके पर मुख्य रूप से मोइन खान, विवेक सहगल, महेंद्र दुबे ,सलीम ख़ान आदि सहित संगठन के अनेक प्रमुख पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।

 

सभी ने संयुक्त रूप से एस.के. सिंह के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की भावभीनी शुभकामनाएं दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129