रोजा चीनी मिल में पेराई सत्र 2025-26 का यूपी वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने किया शुभारंभ

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। जनपद की रोजा शुगर वर्क्स का पेराई सत्र 2025 – 2026 का शुभारंभ आज विधिवत हवन पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ कार्यक्रम में यूपी के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यूपी वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना,सांसद अरूण सागर,ददरौल विधायक अरविंद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता,एवं शिवेंद्र सिंह अध्यक्ष रोजा सहकारी गन्ना समिति,ब्लॉक प्रमुख ददरौल मुनेश्वर वर्मा,ब्लॉक प्रमुख कांट श्रीदत्त शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख मदनपुर महेश पाल सिंह,उत्तर प्रदेश गन्ना सहकारी संघ के डायरेक्टर सुरेश पाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख ददरौल शरद कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख केपी सिंह जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा,निदेशक गन्ना किसान संस्थान डॉक्टर केपी कपिल,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक लालचंद उपाध्याय,सचिव रोजा मानवेंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अध्यक्ष पंकज गोयनका,आशीष त्रिपाठी अधिशासी उपाध्यक्ष गन्ना, दिनेश सिंह उपाध्यक्ष तकनीकि, पी0के0 तोमर उपाध्यक्ष उत्पादन अजय पाल सिंह महाप्रबंधक गन्ना विकास एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारी आदि ने प्रगतिशील कृषक कौशल मिश्रा, सरताज खां इत्यादि सैकड़ो कृषकों की उपस्थिति में केन कैरियर में गन्ना डालकर मिल का शुभारंभ किया। अधिशासी अध्यक्ष ने कृषकों से अपील की है कि कृषक भाई चीनी मिल में साफ सुथरा व ताजा गन्ना की आपूर्ति करें, पर्ची की निर्धारित तिथि की समय सीमा में एवं निर्धारित वजन के अनुसार ही गन्ना आपूर्ति करें। कृषक भाई अपना समस्त पराई योग्य गन्ना चीनी मिल में अपने सट्टे पर ही आपूर्ति करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129