स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के द्वितीय चरण का कलेक्ट्रेट से डीएम ने किया शुभारंभ

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के द्वितीय चरण 1 जुलाई 2026 का शुआरम्भ जिला अधिकारी के द्वारा कलेक्ट्रेट में मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण कर स्कूल चलो अभियान रैली एंव एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर एंव रग बिरगे गुब्बारे उड़ाकर किया गया। रैली में बच्चे स्कूल चलो अभियान के नारे लगाते हुए अभिभावकों एंव जन मानस से अपील करते हुए कि अपने बच्चों को निकट के सरकारी स्कूलों में अवश्य पढ़ाएं “आधी रोटी खाएंगे बच्चे जरूर पढ़ाएंगे” पढ़ी-लिखी लड़की, रोशनी घर की” शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन” आओ पढ़ें कुछ बने, आदि नारों से उत्साह के साथ भावात्मक माहौल मे स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम को सफल बनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी,जिला चिकित्सा अधिकारी,अपर जिला अधिकारी,अपर जिला अधिकारी प्रशासन,जिला विद्यालय निरीक्षक,वित्त एंव लेखधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी जिला समन्वयक आदि के द्वारा कार्यक्रम को सफलता प्रदान की गयी। एल ई डी वैन सभी विकास खंड मे एंव नगर व ग्रमीण बस्तीयों मे जाकर बच्चों के नामांकन करवाने और शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगी। कार्यक्रम का समापन राजकीय इंटर कॉलेज में हुआ। जहां सभी बच्चों, शिक्षकों एंव सहयोगियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को साधुवाद कहते हुए सभी से अपील की प्रवेश कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय अटसलिया, अकर्रा रसूलपुर रोटी गोदाम, मंडी शाहबाज़नगर गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल के बच्चे एव स्काउट गाइड शामिल रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सतीश कनौजिया, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सुरेन्द्र मौर्य,स्काउट गाइड कैप्टन सुश्री दपेंद्र कौर, निगहत परवीन, पी टी आई राम प्रसाद, इमरान सईद खा, प्रेमपाल गंगवार,आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम मे शिक्षक संघ के पदाधिकारी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक आदि शामिल रहे है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129