डॉक्टर्स डे के मौके पर स्वास्थ्य सेवा में अमूल्य योगदान देने जिले के 5 चिकित्सकों को भारतीय युवा चेतना मंच ने किया सम्मानित 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। बुधवार को स्वास्थ्य सेवा में अमूल्य योगदान देने,निस्वार्थ समर्पण भाव से समाज सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले जनपद के कुछ महत्वपूर्ण चिकित्सकों को भारतीय युवा

चेतना मंच द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान के क्रम में चिकित्सकों का मंच द्वारा माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर मंच के अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने कहा कि चिकित्सक ईस्वर का रूप है जो कि

लोगो को नया जीवन देने का प्रयास करते है। आज दिनांक 1 जुलाई 2026 को डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में भारतीय युवा चेतना मंच शाहजहांपुर ने चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जनपद के पांच प्रसिद्ध चिकित्सकों डॉ, सत्य प्रकाश मिश्रा, (सत्यानद अस्पताल),डॉ हर्षित ADMO रेलवे रोज़ा,डॉ विजय पाठक,(सारस्वत चिकित्सालय),डॉ यू०डी० कपूर (कपूर अस्पताल) डॉ कीर्ति टंडन (टण्डन नर्सिंग होम) को उनके चिकित्सालय में टीम सहित पहुंच कर सम्मानित किया । इस अवसर पर संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी ने सभी डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे की बधाई देते हुए स्वास्थ्य के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर धरती पर ईस्वर का रूप है मंच के संयोजक प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि भारतीय युवा चेतना मंच हमेशा चिकित्सको का सम्मान करता है। इस अवसर पर डॉ विजय पाठक ने

अवगत कराया कि प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बंगाल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय का जन्मदिन 01 जुलाई 1882 में हुआ था उन्होंने आपात स्थिति में भी रोगियों की समर्पण भाव से सेवा की। उनको 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इसलिए सरकार ने 1 जुलाई को ही डॉक्टर्स डे की शुरुआत की। डॉ सत्यप्रकाश मिश्रा ने भारतीय युवा चेतना मंच का आभार प्रकट करते हुए संगठन की सराहना की। डॉ0 यू डी कपूर ने सभी के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए मंच को धन्यवाद कहा। डॉ0 कृति टण्डन ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। डॉ0 हर्षित ने सम्मानित होते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से नई ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर आशु पंडित, रामरक्ष पाल, प्रदीप दीक्षित गोपाल कृष्ण वर्मा, जयपाल सिंह, चिनमय त्यागी, प्रणव किशन त्यागी, रविंद्र सर, मयंक मिश्रा, श्रीमती सुमन, नवजोत वर्मा, मुकेश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार योगेंद्र किशन त्यागी आदि साथ रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129