काकुत्स्थ जन कल्याण समिति का पुनर्गठन, विक्रांत बखिया बने अध्यक्ष 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। जिले में सामाजिक सरोकारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से काकुत्स्थ जन कल्याण समिति का पुनर्गठन किया गया। नवनिर्मित कार्यकारिणी की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संरक्षक मंडल की मौजूदगी में की गई। इसमें विक्रांत बखिया को अध्यक्ष चुना गया। नई टीम में डॉ. जितेंद्र सक्सेना को उपाध्यक्ष, आनंद सक्सेना को सचिव, दुर्गेश पाल सक्सेना को सहसचिव, मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष तथा कुंवर सिंह को ऑडिटर नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रांत बखिया ने कहा कि समाज के बच्चों की शिक्षा में सुधार और जरूरतमंद परिवारों की सहायता उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या होने के बावजूद समाज को राजनीतिक भागीदारी में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पा रहा है,

ऐसे में संगठन को मजबूत कर समाज की आवाज को प्रभावी बनाया जाएगा।उन्होंने समाज में एकजुटता पर बल देते हुए मतभेदों को समाप्त करने की अपील की और भविष्य में भव्य अतिथि गृह निर्माण की योजना भी साझा की। संरक्षक मंडल ने बताया कि समिति का उद्देश्य सामाजिक

एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत करना, शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना और आपसी एकता को बढ़ावा देना है। साथ ही समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी विशेष जोर रहेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामकुमार बखिया, डॉ. टोकर वर्मसेना, कामता प्रसाद, राजेश सक्सेना

(एडवोकेट), भगवानदास सक्सेना, चंद्रेश बाबू सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, हरीश सक्सेना, अवधेश सक्सेना समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129