कृष्णचन्द्र गान्धी सरस्वती शिशु मन्दिर में दिनांक 22 जून 2026 से 30 जून 2026 तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय समर कैंप का उद्‌घाटन

निर्भय यादव ब्यूरो मथुरा

 

कृष्णचन्द्र गान्धी सरस्वती शिशु मन्दिर में दिनांक 22 जून 2026 से 30 जून 2026 तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय समर कैंप का उद्‌घाटन विद्यालय के प्रबंधक श्री कामता प्रसाद ‌गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया, साथ में कृष्णचन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार सिंह एवं शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री राजीव शर्मा तथा शिशु वाटिका प्रभारी रुचिरा वर्मा ने पुष्पार्चन किया । अतिथियों का परिचय शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री राजीव शर्मा जी ने कराया।

समर कैंप की प्रस्ताविकी में शिशु मंदिर के आचार्य चन्द्र पाल जी ने बताया कि विद्या भारती के लक्ष्य के अनुसार शिशुओं के सामग्र विकास के लिए पढ़ाई के साथ मार्शल आर्ट, डान्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, घोष, कम्प्यूटर व English Speaking जैसी गतिविधियाँ अत्यन्त आवश्यक है। इसलिए अपनी रुचि के अनुसार एक्टिविटी में अवश्य भाग लें। इस समर कैंप में कृष्णचन्द्र गान्धी शिशु वाटिका,शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के भैया बहिन प्रतिभाग कर रहे हैं।

 

विद्यालय के व्यवस्थापक श्रीमान कामता प्रसाद ‌गुप्ता ने बच्चों से छोटे – छोटे प्रश्न जैसे कबूतर की विशेषताएँ बताइए ? प्रश्न करके बच्चों से वार्ता करने का प्रयास किया और बताया कि संकोची स्वभाव अच्छा नहीं होता इसलिए ध्यान से सुनकर प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास अवश्य करें।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश निरीक्षक श्री नेत्रपाल सिंह जी,विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे। विद्यालय के व्यवस्थापक श्रीमान कमता प्रसाद गुप्ता ने सभी आचार्यों एवं समर कैंप प्रशिक्षकों एवं व्यवस्था में संलग्न सेवकों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129