विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शाहजीपुर महानगर द्वारा नव संवत्सर विक्रम संवत २०८३ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर हवन पूजन व प्रसाद वितरण कर हिंदू नव वर्ष मनाया गया।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल शाहजीपुर महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर के संयोजन में भारतीय सनातन परंपरा,संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर,विक्रम संवत २०८३ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर किडजी एलिमेंट्री स्कूल में सामूहिक हवन पूजन व प्रसाद वितरण कर हिंदू नव वर्ष मनाया गया और सम्पूर्ण रामभक्त हिन्दू समाज को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। अभिनव ओमर नें बताया कि यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ,धर्म,सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। पौराणिक मान्यता है कि ब्रह्मा जी ने इसी दिन से सृष्टि का निर्माण शुरू किया था। और सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन से विक्रम संवत की शुरुआत की थी,जो एक नई शुरुआत और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। यह समय ‘ऋतु संधि’ का होता है, जब सर्दी कम होती है और गर्मी की शुरुआत होती है,जिसे स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। आज ही से नौ दिनों की वासंतिक नवरात्रि की शुरुआत होती है। नए फूल-पत्ते आने से प्रकृति का नया चक्र शुरू होता है। कार्यक्रम में विभाग मंत्री अशनील सिंह,महानगर उपाध्यक्ष रमेश कोरी,महानगर मंत्री धर्मेंद्र,प्रचार-प्रमुख अनुभव गुप्ता,श्रीओम गुप्ता विभाग समरसता प्रमुख,विभाग संयोजिका नीरा श्रीवास्तव,महानगर संयोजिका प्रतिमा यादव,सह संयोजिका सत्यभामा,महानगर सह कार्यवाह रामकुमार,सुरेश राठौर,महानगर विद्यार्थी प्रचारक रविन्द्र,सोनू सिंह,राजीव गौतम,गोविंद श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129