कर्तव्य भवन’ से ‘विकसित भारत’ का रोडमैप: रेवाड़ी भाजपा मुख्यालय में गूँजा बजट 2026 का शंखनाद

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। केंद्रीय बजट 2026-27 के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के रेवाड़ी जिला मुख्यालय में लाइव प्रसारण को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट को बड़ी स्क्रीन पर देखा।

डॉ. वंदना पोपली ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘अमृत काल’ का ऐसा रोडमैप है, जो भारत को वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को जमीन पर उतारने वाला है।

डॉ. पोपली ने बताया कि बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों—आर्थिक वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति और समावेशी विकास—पर केंद्रित है। ‘लखपति दीदी’ की सफलता के बाद अब ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए SHE-Marts की स्थापना की जाएगी। यह बजट पूरी तरह युवा शक्ति-संचालित है, जिसमें Education to Employment स्थायी समिति और 15,000 स्कूलों में AVGC (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग) लैब स्थापित करने का प्रावधान है।

किसानों के लिए Bharat-VISTAAR नामक बहुभाषी AI टूल शुरू किया जाएगा, जिससे खेती से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध होगी। मछली पालन व पशुपालन के लिए क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी, आयुर्वेदिक AIIMS की स्थापना, उत्तर भारत में NIMHANS-2, जिला अस्पतालों की आपात क्षमता 50% बढ़ाने तथा हर जिले में छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल निर्माण की घोषणा को उन्होंने ऐतिहासिक बताया।

डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि 53.5 लाख करोड़ रुपये के कुल बजट में 12.2 लाख करोड़ रुपये का कैपेक्स हरियाणा जैसे औद्योगिक और कृषि प्रधान राज्य के लिए विकास के नए द्वार खोलेगा। MSME ग्रोथ फंड (10,000 करोड़) और TReDS प्लेटफॉर्म से धारूहेड़ा-बावल क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी। सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और बुनियादी ढांचे में निवेश से हरियाणा की कनेक्टिविटी को वैश्विक स्तर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब को सशक्त, युवा को आत्मनिर्भर और किसान को समृद्ध बनाने वाला है। महिला सशक्तिकरण, श्रम कानूनों का सरलीकरण और श्रम-प्रधान क्षेत्रों में निवेश से आम जन के जीवन स्तर में सुधार होगा। राजकोषीय घाटे को 4.3% तक लाने का लक्ष्य भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. वंदना पोपली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट ‘विकसित हरियाणा – विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करेगा।

इस अवसर पर सफाई आयोग चेयरमैन कृष्ण कुमार, प्रदेश व जिला पदाधिकारी, मंडल व मोर्चा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने बजट का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नारे लगाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129