रेलवे की जमीन से झुग्गी-झोपड़ी हटाने के नोटिस के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन,दिया ज्ञापन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे भूमि पर बसे झुग्गी-झोपड़ी वाले परिवारों को हटाने के लिए जारी नोटिस के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा

जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रभावित परिवार खिरनीबाग जीआईसी मैदान के पास एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और

जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर रेलवे के डीआरएम बरेली तथा जीएम गोरखपुर को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत मिश्रा को सौंपा। इसके बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें भी ज्ञापन की प्रति दी। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के आशियाने बसाने के बजाय उन्हें उजाड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से रेलवे भूमि पर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहने वाले गरीब परिवारों को बेघर करने की कार्रवाई उचित नहीं है। उनका कहना था कि पहले से आर्थिक संकट झेल रहे इन परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट है, ऐसे में उन्हें उजाड़ना अन्यायपूर्ण होगा। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि रेलवे प्रशासन से वार्ता कर प्रभावित परिवारों को राहत दिलाई जाए। चेतावनी दी कि यदि गरीबों को न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी उनके समर्थन में बड़ा आंदोलन करेगी। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीबों, मजदूरों और बेसहारा लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में उत्तर रेलवे के अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है और प्रशासन मामले पर गंभीरता से विचार करेगा। इस अवसर पर सपा जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, विजय सिंह, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, संजीव कुमार वर्मा, गायत्री वर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह वर्मा, परवेज अंसारी, नाजिम फारूकी, मोनू कुरैशी, किरन कठेरिया, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के निजी प्रतिनिधि शहनवाज सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रभावित परिवार मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129