मैनपुरी: कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान के लिए 4 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 25 फरवरी, उप कृषि निदेशक एन.के. त्रिपाठी ने जनपद कृषकों को सूचित किया है कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेज्डयू एवं सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत कृषि यंत्रो के आवेदन वर्ष 2025-26 हेतु बुकिंग दि. 04 मार्च की रात्रि 12 बजे तक की जायेगी, बुकिंग हेतु विभागीय पोर्टल  पर यंत्र पर अनुदान हेतु टोकन निकालें लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होने बताया कि कृषि यंत्रो के आवेदन हेतु समस्त प्रकार के फसल अवशेष प्रबन्धन वाले कृषि यंत्रो पर अधिकतम 50 प्रतिशत एवं कस्टम हायरिंग सेन्टर पर अधिकतम 80 प्रतिशत अनुदान देय होगा, सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत कृषि यंत्रो पर अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा, बुकिंग जनपद स्तर पर की जायेगी अर्थात जनपद के सभी विकास खण्डो में जो लक्ष्य अवशेष रह गये है, उनको समाहित करते हुए जनपद स्तर पर बुकिंग की जायेगी, लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थी का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा, योजनान्तर्गत कृषि यंत्रो हेतु पंजीकृत कृषक आवेदन कर सकते है, आवेदन के समय ही कृषक को यंत्रवार निर्धारित जमानत धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी, लक्ष्य अवशेष न रहने एवं ई-लाटरी में चयनित न होने वाले सम्बन्धित कृषकों को जमानत धनराशि वापस कर दी जायेगी। उन्होने बताया कि 10001 से 100000 तक अनुदान के कृषि यंत्रो हेतु जमानत धनराशि रू. 2500 होगी और एक लाख से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रो हेतु जमानत धनराशि रू. 5000 होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129