नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत उल्लास मेला एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

बीएसए दिव्या गुप्ता ने वितरित किए प्रमाण पत्र

 

शाहजहांपुर। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व में आयोजित की साक्षरता परीक्षा दिनांक 23.03.2026 एवं 21.09.2026 को सफल नव साक्षरों के प्रमाणपत्र वितरण समारोह एवं उल्लास मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता द्वारा नवसाक्षरों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान परिवार के आसपास के पड़ोसियों को भी, जो अद्यतन पढ़ाई से वंचित रह गये हैं उनको प्रोत्साहित करते हुए आगामी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में दीपक गुप्ता, स्पेशल टीचर मनोज कुमार, स्पेशल टीचर लेखाकार रवीन्द्र सिंह, सहायक अध्यापक लतीफ अहमद सहायक अध्यापक सुशील रस्तोगी एवं साक्षरता प्रभारी इन्द्रजीत सक्सेना एवं वरिष्ठ सहायक मोहम्मद शाकिर द्वारा उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त दोनों परीक्षाओं में कुल 4130 परीक्षार्थी सफल हुए जिनमें से 108 सफल अभ्यर्थियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129