शाहजहांपुर में सांसद अरुण सागर ने किसानों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, देखा सीधा प्रसारण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

पीएम ने जारी की किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

 

शाहजहांपुर – शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा सांसद अरुण सागर की उपस्थिति में ब्लाक भावलखेड़ा सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। सांसद ने इस दौरान सम्मानित किए गए किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

 

इस अवसर पर किसानों ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को सम्मान मिला है। वहीं, सांसद अरुण सागर ने भी प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि योजना से लाखों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी योजना पहले कभी नहीं बनाई गई थी।

 

सांसद अरुण सागर ने किसानों को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में किसानों को उनका हक नहीं मिला और फसल बर्बाद होने पर मुआवजे के नाम पर उनका मजाक उड़ाया जाता था।

 

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस योजना से लाखों किसानों को राहत मिली है, क्योंकि राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाती है, जिससे पात्रों को सीधा लाभ मिलता है और भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म होती है। उन्होंने यह भी कहा कि अब फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजे के लिए परेशान नहीं होना पड़ता, अधिकारी तत्काल मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर देते हैं।

 

सांसद ने किसानों और देशवासियों के लिए चलाई जा रही अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया, जिनका लाभ सीधे पात्रों के खातों में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है और भविष्य में भी देश को बर्बाद करने वालों से बचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही बागडोर सौंपनी होगी।

 

सांसद ने ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक सड़कों के सुधार और उन्हें हाईवे से जोड़ने की बात कही। उन्होंने मुफ्त बिजली कनेक्शन और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से देशवासियों को निशुल्क इलाज जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129