पातुहेड़ा के ग्रामीणों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

 

रेवाड़ी। राष्ट्रीय मतदाता

दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच हवसिंह ने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में हर एक वोट की कीमत अनमोल है। उन्होंने ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी अपने इस संवैधानिक अधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करें।

बीएलओ दिनेश कुमार ने दी जानकारी

मौके पर गाँव पातुहेड़ा बीएलओ दिनेश कुमार ने ग्रामीणों को मतदाता सूची से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने नए मतदाताओं को पहचान पत्र के महत्व और वोट डालने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर सुमित, मोनिका,स्नेहा, नीरज के नए वोट बनाए गए l

इस अवसर पर हर्ष भारद्वाज,संत राज पंच,सत्येंद्र पंच, छत्रपाल पंच, राजेश,भीम सिंह,अभय सिंह,चमन राजेंद्र चौकीदार,ओमवती BLO, ललित, आदि मौजूद रहे l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129