छिबरामऊ: तेज रफ्तार कार ने अलाव ताप रहे 5 लोगों को रौंदा, 1 की मौत।

विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध न्यूज

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में घर के बाहर आग ताप रहे 5 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्सीडेंट के बाद कार सवार दो लोगों को पकड़ कर भीड़ ने पुलिस के हवाले कर दिया। घटना छिबरामऊ में तालग्राम रोड पर बहवलपुर गांव के पास हुई। यहां बुधवार सुबह सनी कुशवाहा के घर के बाहर कुछ लोग आग ताप रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार आई और आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया।

इस हादसे में बहबलपुर निवासी दिलीप बाथम (55) की मौत हो गई। जबकि आकाश शाक्य (17), सर्वेश शाक्य (20), कुंज बिहारी (40) और मनसुख वर्मा (45) बुरी तरह घायल हो गए।

पांच लोगों को रौंदने के बाद ड्राइवर ने कार भगाने का प्रयास किया, लेकिन सड़क किनारे पक्की नाली में उसका पहिया फंस गया, जिससे कार रुक गई। यहां एक्सीडेंट देखकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने कार सवार दो लोगों को पकड़ लिया।

उनकी पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को कोतवाली पहुंचा दिया, जबकि घायलों को छिबरामऊ के 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा।

हाइवे से एक्सप्रेस की ओर जा रहे थे कार सवार बताया गया कि कार सवार दोनों लोग गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे। छिबरामऊ तक वह लोग नेशनल हाइवे पर सफर करते रहे। कन्नौज जिले में छिबरामऊ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पकड़ने के लिए वह लोग तालग्राम की ओर जा रहे थे, लेकिन बहबलपुर में हादसा हो गया। बताया गया कि सुबह सर्दी में कार के शीशे पर फॉग जम गया था, जिसकी वजह से धुंधला दिख रहा था और कार रोड के साइड में पहुंच गई। जिस कारण हादसा हो
गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129