5 जुलाई को श्याम कुंड का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

हुड़िया-जैतपुर के प्राचीन श्याम मंदिर में होगा भव्य आयोजन, लखबीर सिंह लक्खा देंगे भजन प्रस्तुति

 

रेवाड़ी. अहीरवाल क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुड़िया-जैतपुर स्थित प्राचीन श्याम मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्याम कुंड का उद्घाटन आगामी 5 जुलाई को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे। उद्घाटन के उपरांत विशाल धार्मिक जनसभा आयोजित होगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित करेंगे।

निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर रामेश्वर दास ने प्रेस वार्ता में बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर के निकट श्याम कुंड का निर्माण कराया गया है। समारोह को भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम में हरियाणा व राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना है।

समारोह का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा की भजन संध्या रहेगी। आयोजकों के अनुसार उनकी प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।

प्रेस वार्ता में महामंडलेश्वर रामेश्वर दास द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी चर्चा हुई। बताया गया कि सिधरावली गांव में उनके प्रयासों से आधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया गया है, जिसे हरियाणा सरकार ने टेकओवर कर लिया है। तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अस्पताल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जैतपुर गांव में महिला महाविद्यालय का निर्माण भी कराया जा रहा है। महाविद्यालय शुरू होने पर हरियाणा-राजस्थान सीमा क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

महामंडलेश्वर रामेश्वर दास ने कहा कि श्याम कुंड उद्घाटन समारोह केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण का संदेश भी देगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस अवसर पर श्री श्याम मंडल कमेटी के प्रधान ताराचंद, सरपंच मोहित, पंकज एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129