शाहजहांपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सुना केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय शाहजहांपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में दिए जा रहे बजट भाषण का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से लाइव प्रसारण के माध्यम से श्रवण किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बजट भाषण को गंभीरता से सुना और इसके प्रमुख बिंदुओं पर आपस में चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बजट 2026 में गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा देगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार विकसित भारत के लक्ष्य की ओर ठोस कदम बढ़ा रही है और बजट 2026 उसी सोच को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने बजट को जन-आकांक्षाओं के अनुरूप बताते हुए इसे दूरदर्शी और समावेशी करार दिया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में संयोजक जितेंद्र वर्मा जी,सह संयोजक नितेश गुप्ता ,त्रिवेंद्र सिंह,नीलमणि त्रिवेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप दुआ ,रोहित अग्रवाल,विनोद कन्नौजिया,श्रीमती हेमा अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129