सहयोग संस्था पहुंची अनाथ राहुल के गांव अमरेड़ी,खाद्य सामग्री की व्यवस्था की

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारी ब्लॉक जैतीपुर की ग्राम पंचायत अमरेड़ी पहुंचे, और गांव में पहुंचकर राहुल कश्यप का हाल जाना, संस्था के जिला प्रभारी

विकास सक्सेना ने बताया कि हम लोग को खबर मिली कि एक बच्चे के पैर में चोट लगने से उसका पैर खराब हो रहा है , और इस बच्चे को जिला अस्पताल में पहुंचकर एडीएम एफ/आर अरविंद कुमार ने भी काफी मदद पहुंचाई , लेकिन

शाहजहांपुर के जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पैर काटने को बोल दिया है , यदि इस बच्चे का इलाज अच्छे से हो जाए तो इसके पैर को बचाया जा सकता है , संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने

जानकारी दी कि इस बच्चे के पिता की मृत्यु हो चुकी है ,और इसकी मां छोड़कर जा चुकी है , यह अपनी इकलौती बड़ी बहन के साथ एक झोपडी में रह रहा है, और पूरा परिवार निर्धन है । फिलहाल गांव वाले सभी मदद में हैं , लेकिन इस बच्चे को अच्छे इलाज की आवश्यकता है , जो कि लखनऊ या दिल्ली में हो सकता है । संस्था की डायरेक्टर शालू यादव ब सचिव सुमन गुप्ता ने बताया कि आज संस्था की ओर से राहुल के लिए नए कपड़े , फल, नमकीन ,बिस्किट मिठाई ब खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई है , और संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान ने जानकारी दी कि इस बच्चे के इलाज में जो भी संभव मदत है वह हमारी संस्था की ओर से की जाएगी ,सहयोग संस्था परिवार सदैव उस व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश करेगा, जिसको वास्तव में सहयोग की जरूरत है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129