मंदिर से चांदी के छत्र व नकदी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के 6 छत्र बरामद

 

रेवाड़ी। थाना बावल पुलिस ने गत 5 जनवरी की रात को गांव रायपुर के बाबा बड़देव मंदिर से चांदी के 6 छत्र व नकदी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के तिजारा हालआबाद गांव खेड़ा तिगांवा निवासी राहुल के रूप में हुई हैं। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।

 

जांचकर्ता ने बताया की गांव रायपुर के मंदिर के पुजारी पं. सत्यनारायण ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 5 जनवरी की रात को वह रोजाना की तरह मन्दिर के कपाट बंद करके ताला लगाकर अपने कमरे में सोने के लिये चला गया था। 6 जनवरी की सुबह गांव का एक व्यक्ति मंदिर में माथा टेकने के लिए आया तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था। जब उसने आवाज लगाकर उसे जगाया तो उसने देखा की मंदिर से कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चांदी के 6 छत्र व लगभग 60 हजार रुपये नकदी चोरी करके ले गए। जिस पर पुलिस ने थाना बावल में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव खेड़ा तिगांवा निवासी मोहित, राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव बासनी निवासी सचिन व राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव खेड़ा ठाकरान निवासी महाबीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी मोहित व सचिन के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 5530/- रूपये की राशी बरामद की थी। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया की चोरी किए गए चांदी के 6 छत्र उन्होंने अपने साथी राहुल को बेचने के लिए दिए थे। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल के तिजारा हालआबाद गांव खेड़ा तिगांवा निवासी राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया हैं।  पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के 6 छत्र बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129