मैनपुरी: राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जांच के आदेश

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 17 जून (अजय किशोर) विकासखंड कुरावली के अंतर्गत ग्राम वसुरा सुल्तानपुर में राशन वितरण प्रणाली की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राशन डीलर राजकुमारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और वितरण व्यवस्था में गंभीर धांधली के आरोप लगाए।

ग्रामीणों का कहना है कि राशन डीलर स्वयं दुकान पर नहीं बैठती हैं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य सुमित द्वारा लाभार्थियों का पहले ही फिंगरप्रिंट लगवा लिया जाता है। इसके बाद राशन देने के बजाय उन्हें बाद में आने की बात कहकर टाल दिया जाता है, और दोबारा पहुंचने पर खाली हाथ लौटा दिया जाता है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गरीबों के हक का अनाज ई-रिक्शा में भरकर खुलेआम बाहर बेचा जा रहा है, और हक मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज की जाती है। कइयों को तो पिछले चार महीनों से राशन ही नसीब नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने पूर्व में हुई विभागीय जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जांच टीम ने निष्पक्षता से काम न कर राशन डीलर के पक्ष में रिपोर्ट तैयार की थी। ग्रामीणों ने अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा गांव के राशन कोटे को किसी अन्य दुकान से संबद्ध करने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) रमन मिश्रा ने बताया कि राशन डीलर के खिलाफ शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं। मुख्यालय स्तर से एक विशेष टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129