शाहजहांपुर पहुँचे सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री ने हरनाई प्रकरण में सरकार को घेरा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

राष्ट्रीय सचिव बोले सरकार के इशारे पर मंत्री की मिली भगत से कराया गया फर्जी हॉफ एनकाउंटर

 

बोले गुड्डू विश्वकर्मा निर्दोष है पैसे के लेनदेन को लेकर लगाया गया रेप का फर्जी आरोप

 

बीजेपी जानबूझकर PDA के लोगों का करवा रही फर्जी हॉफ एनकाउंटर

 

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामासरे विश्वकर्मा ने हरनाई प्रकरण के पीड़ितों से

सपा कार्यालय में मुलाक़ात की. इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर फर्जी एनकाउंटर करवाने के साथ ही विश्वकर्मा समाज को जानबूझकर निशाना बनाने के गंभीर आरोप लगाए।

बीते दिनों खुटार थाना क्षेत्र के हरनाई गांव में 1 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी गांव के ही रहने वाले गुड्डू विश्वकर्मा को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दोनों पैरों में गोली मारकर जेल भेजा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने चांदपुर चौकी

पर पुलिस कार्यवाही के विरोध में प्रदर्शन किया था। तब पुलिस ने ग्रामीणों के साथ महिलाओं पर लाठी चार्ज किया था। उपरोक्त प्रकरण में भाजपा विधायक सहित सपा कांग्रेस,किसान संगठन और प्रधान संघ के लोगों ने आरोपी गुड्डू का फर्जी एनकाउंटर किए जाने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गईं थी। इसी क्रम में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के राष्ट्रीय सचिव रामासरे विश्वकर्मा आरोपी के पीड़ित परिवार से मिलने आज शाहजहांपुर पहुंचे जहां उन्होंने हरनाई गांव से आई आरोपी की मां और बुआ से मुलाकात की।

 

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा सरकार पर विश्वकर्मा समाज को जानबूझकर निशाना बनाए जाने के साथ फर्जी हाफ एनकाउंटर कराए जाने का गंभीर आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जो गुड्डू विश्वकर्मा नाम के युवक पर रेप का आरोप लगा है वह भी फर्जी है क्योंकि मामला पैसों के लेनदेन का

था अब क्योंकि आरोपी गुड्डू अकेला ही घर में कमाने वाला था उसके दोनों पर गोली मारकर बेकार कर दिए गए तो अब परिवार का पालन पोषण कैसे होगा।उन्होंने परिवार को 10 लख रुपए मुआवजा दिए जाने और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

 

रामासरे विश्वकर्मा यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर जनपद में भाजपा की पूरी सरकार है यहाँ के कद्दावर मंत्री की मिली भगत और सरकार के इशारे पर गुड्डू विश्वकर्मा का फर्जी एनकाउंटर किया गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर PDA के लोगों का फर्जी एनकाउंटर करवा रही है।

 

2027 के चुनाव की तैयारी और राम मंदिर में चंदा चोरी प्रकरण में विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार जानबूझकर चोरी करने वालों को बचा रही है, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राम मंदिर में चंदा चोरी के

लगाए गए आप सही साबित हुए।उन्होंने कहा कि इस बार 2027 का चुनाव समाजवादी पार्टी नहीं

बल्कि आम जनता लड़ेगी समाजवादी पार्टी पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है और इस बार PDA की रणनीति और आम जनता की वजह से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पार्टी कार्यालय पर रामआसरे विश्वकर्मा का सपा

जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत अन्य सपाईयो ने जोरदार स्वागत सम्मान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129