मैनपुरी में एक जनपद-एक व्यंजन योजना की शुरुआत, सोहनपापड़ी को मिली राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 16 जून, जनपद के विशिष्ट परंपरागत उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना का शुभारंभ किया गया है। उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत मैनपुरी के प्रसिद्ध व्यंजन सोहनपापड़ी को चिन्हित किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य सोहनपापड़ी के संवर्धन, उत्पादन क्षमता में वृद्धि, गुणवत्ता सुधार और वैश्विक बाजारों में इसकी प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है। इसके तहत व्यंजन की शेल्फ लाइफ बढ़ाने वाली मशीनों, ऑटोमैटिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, आधुनिक पैकेजिंग, कोल्ड चेन, फूड टेस्टिंग उपकरण और क्लाउड किचन जैसी आधुनिक इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत नई, विस्तारीकरण और विविधीकरण वाली इकाइयों की स्थापना के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 150 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं के वित्त पोषण का प्रावधान किया गया है। सरकार द्वारा उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट लागतों पर अलग-अलग श्रेणियों में मार्जिन मनी (अनुदान) की व्यवस्था की गई है, जो अधिकतम 50 लाख रुपये तक हो सकती है। यह मार्जिन मनी उद्यम के सफल संचालन के दो वर्ष पूरे होने के बाद बैंक ऋण में समायोजित कर दी जाएगी। योजना में सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत और आरक्षित व विशेष श्रेणियों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, महिला तथा अल्पसंख्यक वर्ग के लाभार्थियों को केवल 5 प्रतिशत अंशदान जमा करना होगा।

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है, जबकि इसमें किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं रखी गई है। खास बात यह है कि परियोजना लागत में भूमि क्रय की लागत को शामिल नहीं किया जाएगा, लेकिन किराए पर वर्कशॉप या वर्कशेड लेने के खर्च को इसमें जोड़ा जा सकता है। उपायुक्त उद्योग ने कहा कि योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया को समझने के लिए इच्छुक उद्यमी किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129