भाजपा नेत्री पारिषा तिवारी का बड़ा बयान आया सामने,जो हिंदू हित की बात करेगा, वही जनता के दिलों पर राज करेगा

श्यामजी गुप्ता ब्यूरो हरदोई

शाहाबाद / पारिषा तिवारी ने शाहाबाद में धर्मध्वजारोहण शोभा यात्रा निकालकर समाज में एक नया सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जो हिंदू हित की बात करेगा वही जनता के दिलों पर राज करेगा। 500 वर्षों से भी अधिक कठिन तपस्या ,परिश्रम व संघर्ष के बाद राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण का कार्यक्रम भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों संपन्न हुआ।यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि राम रथ यात्रा पूरे देश में निकालने वाले लालकृष्ण आडवाणी के सारथी के रूप में नरेंद्र मोदी साथ में थे तब उन्होंने सोचा भी नहीं था कि एक समय ऐसा आएगा जब हमें ही राम मंदिर के उद्घाटन का मौका मिलेगा और धर्म ध्वजारोहण का भी मौका मिलेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवभूमि हरिद्वार से आए संत श्री श्री 1008 पवन दत्त महाराज ने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत है।जोकि आदिकाल से चला आ रहा है । एक हिंदू होने के नाते हम सभी को सनातन परंपराओं का पालन करना चाहिए। आज भाजपा नेत्री पारिषा तिवारी ने शाहाबाद की पावन नगरी में भगवान टेढ़ेश्वर नाथ के दरबार से धर्म ध्वजारोहण शोभायात्रा निकालकर सनातन को मजबूत करने का कार्य किया है यह बधाई की पात्र हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अशोक त्रिपाठी ज्वलंत ने राम भक्ति से ओतप्रोत कविताएं सुना कर सभी का मन मोह लिया।इस यात्रा ने सनातन धर्म की आस्था, संस्कृति, और एकता को मजबूत करने का परिचय देते हुए लोगों को सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों की ओर प्रेरित किया है। धर्म ध्वजारोहण का उत्सव केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण का संदेश भी देता है। पारिषा तिवारी की अगुवाई में निकाली गई यह यात्रा शाहाबाद में सनातन धर्म की भावना को जीवित रखने और समाज में नैतिकता व सहिष्णुता का प्रचार करने का माध्यम बनी है।यह यात्रा टेढ़ेश्वर नाथ मंदिर से शुरू होकर तहसील,ब्लाक चौराहा, सिनेमा चौराहा,गुलाब बैंड चौराहा, घास मंडी तिराहा, घंटाघर, चौक होते हुए राम जानकी मंदिर चौक पहुंची जहां मंदिर परिसर में पारिषा तिवारी ने धर्मध्वजा फहराई। यात्रा के बाद भक्त जनों ने राम वाटिका मंदिर परिसर में भंडारे का प्रसाद छका। उनके इस प्रयास ने जनता में धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व की भावना जगाई है।पारिषा तिवारी ने इस यात्रा के माध्यम से यह भी संदेश दिया कि धर्म मात्र आस्था नहीं, बल्कि यह सेवा, समाज कसौटी पर खरा उतरने और सबका कल्याण करने का फर्ज भी है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जो स्थानीय समुदाय की धार्मिक भावना एवं सांस्कृतिक विरासत की प्रतिष्ठा को दर्शाता है। यह आयोजन धार्मिक एकता के अलावा सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक उत्थान का भी साक्षी बना है। पारिषा तिवारी द्वारा यह आयोजन पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया, जिससे समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।इस प्रकार, पारिषा तिवारी की धर्म ध्वजारोहण शोभा यात्रा ने सनातन समाज के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मकता का संदेश दिया है, जो आगे भी समाज के हर वर्ग को प्रेरित करती रहेगी। यह एक बड़ी खबर बनकर स्थानीय मीडिया और जनता के बीच चर्चा का विषय बन गई है।इस यात्रा में अभय वर्मा,भोले त्रिवेदी,विनोद राठौर ,फैंसी राठौर,नीरज श्रीवास्तव,श्यामजी गुप्ता,अखिलेश त्रिपाठी,प्रमोद रस्तोगी,कन्हैया समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं,पुरुष व बच्चे शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129