नरेंद्र मोदी विचार मंच के”अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच “में देशवासियों एवं सनातनी भाइयों का संगठन में जुड़ना निरंतर जारी

प्रभु बाजपेई सह संपादक

नरेंद्र मोदी विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेशा आनंद महाराज के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी महामंडलेश्वर ललितेश्वर महाराज ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कर्मचारी यूनियन के नेता घनश्याम थानवी को राजस्थान प्रदेश के महासचिव पद पर मनोनीत किया है।

 

यह नियुक्ति नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्रदेश स्तरीय मीटिंग के दौरान हुई थी, जिसमें राजस्थान प्रदेश प्रभारी महामंडलेश्वर ललितेश्वर महाराज जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने पर जोर दिया था ।

 

ललितेश्वर महाराज ने बताया कि स्वामी स्वदेशानंद महाराज भारतीय संसद को “संत संसद” बनाने के लिए संकल्पित हैं और इसके लिए बौद्धिक मंच अनवरत सक्रिय है ।

महामंडलेश्वर ललितेश्वर महाराज देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय रूप से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच संगठन में जोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में, कर्मचारी यूनियन नेता घनश्याम थानवी को राजस्थान प्रदेश के महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोज शर्मा जी को मनोनीत किया गया है ! जो कि देश के एक जाने-माने पत्रकार हैं !

हाल ही में दिल्ली में आयोजित अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मनोज शर्मा जी को हिंदू पत्रकार रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है और अन्य सनातनी हिंदूवादी संगठनों में भी वे राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है !

जबकि केरल से राजेश कुमार जी को केरल का अध्यक्ष बनाया गया है।

राजेश जी वर्तमान में अखिल भारत हिंदू महासभा केरल प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं और उनके और उत्तर प्रदेश के मनोज शर्मा जी के संगठन में आने से निश्चय ही अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच ऊंचाइयों को छूएगा और बुलंदी के शिखर पर पहुंचेगा क्योंकि दोनों ही सनातनी शेर देश में अपना दबदबा रखते हैं और अपने-अपने राज्यों में व्यक्तिगत रूप से आमजन के बीच उनकी पकड़ मजबूत है !!

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच संतों को संसद तक पहुंचाकर “संत संसद” की स्थापना करेगा ।

नरेंद्र मोदी विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच संगठन का निरंतर विकास और विस्तार जारी है। महामंडलेश्वर ललितेश्वर महाराज देश में हर राज्य से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जोड़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेश आनंद महाराज के दिशा निर्देश पर देश विदेश से पदाधिकारी को जोड़ा जा रहा है।

इस संगठन का लक्ष्य 25 करोड़ सदस्य, कार्यकर्ता और पदाधिकारी बनाना है, जिसे शीघ्र ही पूरा करने का संकल्प लेकर ललितेश्वर महाराज सक्रिय रूप से संगठन हित में कार्य कर रहे हैं।

इस संगठन के माध्यम से भारतीय संसद को “संत संसद” बनाने की योजना है, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेश आनंद महाराज के नेतृत्व में ललितेश्वर महाराज विभिन्न राज्यों में तूफानी दौरा कर बड़े पैमाने पर साधु-संतों और बुद्धिजीवियों को संगठन से जोड़ रहे हैं !!

नरेंद्र मोदी विचार मंच के सहयोगी अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच का उद्देश्य और कार्य बहुत व्यापक हैं। इस मंच का मुख्य उद्देश्य भारतीय संसद को “संत संसद” में तब्दील करना है, जिससे देश की राजनीति में संतों की भूमिका बढ़ सके ।

इसके अलावा, मंच के कुछ प्रमुख उद्देश्य हैं:

– *आध्यात्मिक मार्गदर्शन*: संतों के संगठन में आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करना।

– *धार्मिक शिक्षा*: संतों के संगठन में धार्मिक शिक्षा प्रदान करना और लोगों को धर्म के बारे में शिक्षित करना।

– *सामाजिक सेवा*: संतों के संगठन में सामाजिक सेवा करना, जैसे कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना।

– *आध्यात्मिक अनुसंधान*: संतों के संगठन में आध्यात्मिक अनुसंधान करना और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ावा देना।

– *विश्व शांति और एकता*: संतों द्वारा विश्व शांति और एकता को बढ़ावा देना, जिससे लोगों के बीच प्रेम और समझ बढ़ सके ।

मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद जी महाराज के नेतृत्व में

महामंडलेश्वर ललितेश्वर महाराज देश के लगभग सभी राज्यों में दौरा करके धर्म सनातन की अलग जागते हुए साधु-संतों और बुद्धिजीवियों को संगठन से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं !!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129