जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

बच्चों में वैज्ञानिक अभिवृत्ति को बढ़ावा देने, करके सीखने तथा इनोवेशन की ओर उन्मुख करने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12 फरवरी 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया । पूर्व में इसी प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया गया जिनमें चयनित विजेता बच्चों जनपद स्तर पर मॉडल प्रदर्शनी तथा क्विज में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया। प्रत्येक विकास क्षेत्र के 5 बच्चों को मॉडल बनाने के लिए राज्य की ओर के रूपये 3000 की धनराशि प्रदान की गई। वेस्ट टू एनर्जी, दृष्टि अशक्त व्यक्तियों के लिए चश्मे, ग्लोबल वार्मिंग, जल चक्र, प्रकाश व्यवस्था, हर घर जल, दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के लिए छड़ी, आवारा पशुओं को दूर रखने के लिए यंत्र, जीवन रक्षक ब्लूटूथ डिवाइस और हेलमेट, कार्बन प्यूरीफायर मॉडल, सोलर ड्रायर, और डिजास्टर सेफ्टी सिस्टम, रिमोट कंट्रोल क्लीनिंग बोट,जल संरक्षण,धूम्र अवक्षेपक, मानव पाचन तंत्र आदि आकर्षक विषयों पर मॉडल तैयार किए । प्रतिभागी बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडल का मूल्यांकन प्राचार्य डायट सोनिया गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी अमरेश पाल, प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज निधि प्रज्ञा ने किया। मॉडल प्रतियोगिता में ददरौल उच्च प्राथमिक विद्यालय के मौजमपुर ददरौल के संचित वर्मा प्रथम, विकास क्षेत्र तिलहर के बादल द्वितीय, ददरौल के आयुष तृतीय, निगोही के फरहान चतुर्थ, तथा विकास क्षेत्र सिंधौली की आदित्यी पंचम स्थान पर रहे । क्विज प्रतियोगिता मेंं बंडा, पुवायां , जलालाबाद , भावलखेड़ा तथा कांट फाइनल राउंड में पहुंची ।क्विज प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र जलालाबाद की टीम विजेता रही । इन सभी को टैबलेट देकर पुरस्कृत किया गया । क्विज में विजेता टीम में सिकंदरपुर अफगान उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 8 के अजय, उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद बॉयज के कक्षा 8 के मनोज, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़िया कलां के रामानंद, कक्षा 8 उच्च प्राथमिक विद्यालय टॉपर कक्षा 8 के प्रवेश सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय डुही जदीद कक्षा 8 के अंशुल सम्मिलित थे । राष्ट्रीय आविष्कार अभियान मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को स्कूल बैग तथा लेखन सामग्री प्रदान की गई। सरस्वती वंदना प्राथमिक विद्यालय सूरतपुर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई जिन्हें मुख्य अतिथि ममता यादव ने कलर किट देकर पुरस्कृत किया । मुख्य अतिथि श्रीमती ममता यादव ने शिक्षकों से आवाहन किया कि वह बच्चों को इस प्रकार शिक्षा दें कि वह जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़े । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा महत्व को रेखांकित किया और कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करना है जो वैज्ञानिक अभिरुचि से परिपूर्ण है । प्राचार्य डायट श्रीमती सोनिया गुप्ता ने मॉडल बनाने वाले बच्चों को सराहना की ।

वरिष्ठ कोषाधिकारी अमरेश पाल ने बच्चों को डेटा हैंडलिंग सिखाने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि आगे आने वाला समय डेटा पर नियंत्रण का है । जिसके पास डेटा होगा वही शक्तिशाली होगा ।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विनय मिश्रा, नवीन पटेल, जिला समन्वयक प्रशिक्षण रोहित सिंह, एसआरजी अरुण कुमार गुप्ता, अश्वनी कुमार अवस्थी, ममता शुक्ला, दक्षिता अग्रवाल, प्रियंका गंगवार, डॉ विनय भट्ट, देवेश बाजपेई, इमरान सईद खां, शुभम तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, पारुल मौर्य,सुशील रस्तोगी, मोहम्मद वली, रूपेंद्र जीत सिंह, राही, खुशबू शर्मा, हरिकिशोर दीक्षित, मगरे लाल, सचिन अवस्थी, डॉ विनय भट्ट,पल्लवी, प्रेमचंद्र वर्मा, मोहम्मद आमिर, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सोहन शुक्ला, जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा सतीश कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे। संचालन गौरव त्रिपाठी ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129