बाल भवन रेवाड़ी में भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड

 

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी द्वारा स्थानीय बाल भवन में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामयी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजकुमार कटारिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न समाजों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मुख्य वक्ता श्री राजकुमार कटारिया ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास जी केवल आध्यात्मिक गुरु ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक थे। उन्होंने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश देकर कर्म की शुद्धता और आंतरिक पवित्रता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना संत रविदास जी के ‘बेगमपुरा’ के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। समाज में समानता और समरसता स्थापित करना ही संत रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी की वाणी आज भी समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि संत जी ने सिखाया कि मनुष्य अपनी पहचान जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से बनाता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए समर्पित है।

सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को विशेष रूप से युवाओं तक पहुँचाना रहा। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा संत रविदास जी के भजनों एवं अमृतवाणी का गायन प्रस्तुत किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129