आरएमएल संस्थान में फ्रेशर्स-फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन, प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग नए छात्रों का स्वागत, विदाई में झलकी भावनाएं

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

मिस- मिस्टर फ्रेशर समेत कई प्रतिभाएं सम्मानित,कार्यक्रम बना यादगार

 

शाहजहाँपुर। पुवायां में स्थित आर.एम.एल. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शनिवार को फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की चेयरमैन वर्षा गोस्वामी ने की। वर्षा गोस्वामी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अंतिम वर्ष के छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी जहां नए छात्रों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है, वहीं फेयरवेल जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का भावनात्मक समापन होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर संस्थान का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नृत्य, गीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के परिणामस्वरूप बी.फार्म प्रथम वर्ष से अनुप्रिया को मिस फ्रेशर और अमन को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। वहीं डी.फार्म से जाह्नवी व प्रशांत को यह खिताब मिला। डी.फार्म वर्ग में घौसिया व संदीप को रनर-अप तथा बी.फार्म से मुस्कान व प्रियम को रनर-अप घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त साहिल एवं रितिक कश्यप को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट परफॉर्मर का सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और जलपान के साथ आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर डॉ. आर.एम.एल. इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, कुंवरपुर बड़ागांव, पुवायां के एचओडी डॉ. राजीव कुमार सहित संस्थान के शिक्षकगण, अरविन्द कुमार, रजनीश कुमार, दिव्यांक अवस्थी, दिवाकर अवस्थी, हरविन्दर सिंह, अनस हुसैन इदरीसी, कृतिका सिंह, अंशिका पटेल, शिवांगी मिश्रा, अन्वेषा, मीनू शर्मा, इन्द्रजीत वर्मा, टिंकू सिंह आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129