मैनपुरी में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 16 मई, कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आवास विकास कॉलोनी में शनिवार देर शाम एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 25 वर्षीय युवक पिंटू चौहान ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक सुखबीर सिंह चौहान का पुत्र था और उसने शराब के नशे में यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि पिंटू चौहान पेशे से एक निजी ड्राइवर था, जो अक्सर आगरा, दिल्ली और लखनऊ के रूटों पर गाड़ियां चलाता था। शनिवार को घटना से पहले उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी और वह अपने दिव्यांग भाई पुष्पेंद्र सिंह के कमरे में सोने के लिए गया था। इस दौरान पुष्पेंद्र ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। तभी पिंटू ने घर के बरामदे में जाकर फांसी लगा ली। जैसे ही मोहल्ले के लोगों को इस बात की भनक लगी, उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद पुष्पेंद्र सिंह के कमरे का दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद उन्हें अपने भाई के इस खौफनाक कदम की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला अत्यधिक नशे में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129