उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बैठक में कई पदाधिकारियों का मनोनयन, संगठन को मजबूती देने पर जोर

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, शाहजहांपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक चौक स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर सर्वसम्मति से कई पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

 

##बैठक के दौरान सर्वेश शर्मा को युवा महानगर प्रभारी, प्रकाश लाल बत्रा, मोहम्मद अफरोज, आफताब भाई, विलाल खान को जिला उपाध्यक्ष, फैसल खान को विधिक सलाहकार, मोहम्मद सुएब को जिला संगठन मंत्री, जावेद खान और मोहम्मद नदीम को जिला संगठन मंत्री, तथा मनोनीत महानगर मंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

##इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर और मनोनयन पत्र देकर स्वागत किया। उन्होंने सभी से संगठन हित में सक्रियता से कार्य करने और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया।

 

##बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अनीस खान ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही व्यापार मंडल की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ शुक्ला, महानगर महामंत्री अजय मोहन शुक्ला, महानगर कोषाध्यक्ष ओमबाबू सर्राफ, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अजमी बहार मियां, श्यामपाल वर्मा, वसीउल्लाह, तथा युवा जिलाध्यक्ष अनवार खान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129