साधना की सुवास और चेतना की उजास से दमका रामचंद्र मिशन आश्रम 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर आश्रम पहुंचने पर दाजी का भव्य स्वागत

शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडीटेशन के मार्गदर्शक पूज्य गुरुदेव कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य और करुणामय मार्गदर्शन में आयोजित बाबूजी महाराज की जयंती समारोह का शुभारंभ कल सोमवार को आध्यात्मिक उल्लास के साथ हो रहा है।

पूज्य दाजी का आज देर शाम करीब सात बजे शाहजहांपुर आश्रम आगमन हुआ।

यहां पहुंचने पर बाबूजी महाराज के सुपुत्र सर्वेश चंद्रा, मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल,ए के गर्ग, उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल, आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह,माधोगोपाल अग्रवाल, राजगोपाल अग्रवाल , श्री गोपाल अग्रवाल, ममता सिंह, सुयश सिन्हा सहित सैकड़ों अभ्यासियों और छोटे छोटे बच्चों ने फूल भेंटकर ने उनका भव्य स्वागत किया ।

पूज्य दाजी के आगमन से आश्रम परिसर मानो साधना की सुवास और चेतना की उजास से आलोकित हो उठा।

उत्सव में सहभागिता हेतु हजारों अभ्यासी शाहजहांपुर आश्रम पहुँच रहे हैं।

 

रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर दिन भर अभ्यासियों का तांता लगा

शाहजहांपुर । श्री राम चन्द्र मिशन आश्रम में मनाये जा रहे बाबूजी महाराज जयंती समारोह के लिए देश विदेश से अभ्यासियों के आने का सिलसिला शनिवार रात से ही शुरू हो गया जो रविवार देर रात तक जारी रहा। रेलवे और बस स्टेशन से मिशन के स्वंय सेवकों ने अभ्यासियों को बस द्वारा आश्रम पहुंचाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129