11 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय VIP GROUP WITH HELPING HANDS का भव्य आयोजन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं व सामाजिक संगठनों का हुआ सम्मानशाहजहाँपुर। विगत 11 वर्षों से सेवा, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय VIP GROUP WITH HELPING HANDS, शाहजहाँपुर के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, प्रतिभा सम्मान एवं जन अभिनन्दन कार्यक्रम शनिवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद VIP GROUP WITH HELPING HANDS के पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, सामाजिक दायित्वों के निर्वहन तथा सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की शपथ दिलाई गई।

 

सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

 

कार्यक्रम के प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रतिभाओं के साथ उनके अभिभावकों का भी उत्साहवर्धन किया गया।

 

इसके साथ ही समाजहित में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले उड़ान से नीलम गुप्ता , संकल्प से प्रति गुप्ता, जागृति संस्था से निधि बहल एवं उषा मिश्रा, लायंस क्लब पर्ल से संजय चोपड़ा, रेड क्रास सोसाइटी के सचिव डॉ.विजय जौहरी, रोटरी क्लब से डॉ. गौरव कौशल, एपीजे अब्दुल कलाम समिति से सौरभ सोमवंशी,समाजसेवी हरिशरण बाजपेयी,अभिनव तिवारी, स्वाभिमान प्रहरी से राजकमल बाजपेई, वरिष्ठ पत्रकार अमर दीप रस्तोगी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की टीमों को भी सम्मानित किया गया।

 

समाजसेवा में सामाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण : खन्ना

 

अपने संबोधन में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि VIP GROUP WITH HELPING HANDS पिछले 11 वर्षों से लगातार सेवा, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह प्रसन्नता की बात है कि संगठन समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

 

उन्होंने कहा कि समाज का विकास केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। जब जागरूक नागरिक और सामाजिक संगठन भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, तो विकास और सामाजिक सरोकारों को नई गति मिलती है। ऐसे संगठनों की सक्रियता समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ करें।श्री खन्ना ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आज के विद्यार्थी ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं। प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।उन्होंने कहा कि समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों का सम्मान भी सराहनीय पहल है। अच्छे कार्यों की हौसला-अफजाई से कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ता है और समाज के अन्य लोगों को भी सेवा कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने VIP GROUP WITH HELPING HANDS की पूरी टीम को 11 वर्षों की निरंतर सेवा यात्रा के लिए बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन भविष्य में भी समाजहित में निरंतर एवं प्रभावी कार्य करता रहेगा।

 

पुष्पवर्षा कर किया जन अभिनन्दन

 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह द्वारा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का पुष्पवर्षा कर भव्य जन अभिनन्दन किया गया। VIP GROUP WITH HELPING HANDS परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।

 

 

*विशिष्ट अतिथियों ने भी सराहा आयोजन*

 

कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि सामाजिक संगठनों की सक्रियता समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। VIP GROUP WITH HELPING HANDS द्वारा विगत 11 वर्षों से किए जा रहे सेवा एवं सामाजिक कार्य सराहनीय हैं। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने संगठन की पूरी टीम को भविष्य में भी इसी तरह समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 

वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता आवश्यक है। VIP GROUP WITH HELPING HANDS द्वारा सेवा कार्यों के साथ प्रतिभाओं को सम्मानित करने की पहल प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है और समाज में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा पैदा होती है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

 

कार्यक्रम का कुशल संचालन अभिनय गुप्ता एवं रंजना तिवारी ने किया वी आई पी ग्रुप के बारे में वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता एवं ग्रुप के विधिक सलाहकार आशीष त्रिपाठी एवं ग्रुप के प्रवक्ता कौशलेन्द्र मिश्रा ने वी आई पी ग्रुप के बारे में सकारात्मक कार्यों एवं नाम के अर्थ का वर्णन किया इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी दीपा सक्सेना व अनुजदेव गुप्ता ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता, जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी,जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष रंजना तिवारी,जिला उपाध्यक्ष मनोरमा सिंह, कोमल खन्ना,जिला सचिव मोहित अग्रवाल,विवेक वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द कुमार,महानगर अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी,महानगर महासचिव सतीश सक्सेना,महानगर कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष सचिन बाथम,महानगर सचिव रश्मि राठौर,संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी रिद्धि बहल , गुरमीत लाम्बा, सुखप्रीत माटा आदि संगठन के पदाधिकारी, सदस्य,इस दौरान ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर डॉ सुरेश चंद्र मिश्रा, लीड कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य तराना जमाल पूर्व अध्यक्ष (वीआईपी ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष) , शमा जैदी , दून कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक डा.जसमीत साहनी, नगर निगम के उपसभापति वेद प्रकाश मौर्या, हर्षराज सिंह,वरुण शुक्ला, पार्षद प्रदीप सक्सेना,पार्षद दिवाकर मिश्रा,पार्षद पवन गुप्ता, पार्षद मनीष गुप्ता , वैभव खन्ना , आनन्द मिश्रा, दिव्यांग सिंहल, पुनीत मिश्रा आदि विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सम्मानित विद्यार्थी, उनके अभिभावक एवं सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129