भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शाहजहांपुर में युवा कांग्रेस ने मेलोडी टॉफी वितरण कर धूमधाम से मनाया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर मेलोडी टॉफी वितरण कर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी ने कहा

कि मेलोडी खाना युवाओं की पहचान है। अब युवाओं ने मेलोडी और जेसीबी पर कब्जा जमा लिया है।”उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस पिछले कई दशकों से देश के युवाओं की आवाज बनकर उनके अधिकारों, रोजगार, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष करती आ रही है। युवा शक्ति अब संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। महानगर अध्यक्ष शाहनबाज खान ने सभी युवा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर समाज सेवा व लोकतंत्र की रक्षा में अपना योगदान देते रहें।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरेशी, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी,सोभित मिश्रा,फरमान खान,राहिल अंसारी,उस्मान शाह,नितिन तिवारी,रवि नंदन,सागर गुप्ता,इंद्र पाल वर्मा,सजल गुप्ता,कुंदन श्रीवास्तव आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129