स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास की हार्टफुलनेस की पहल 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

रामचन्द्र मिशन आश्रम में ‘स्कूल कनेक्ट–ट्रेन द ट्रेनर’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 

शाहजहांपुर। शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम और परीक्षा तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक और व्यक्तित्व विकास से जोड़ने की दिशा में रामचन्द्र मिशन और हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से

रामचन्द्र मिशन आश्रम में दो दिवसीय ‘स्कूल कनेक्ट–ट्रेन द ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षित स्वयंसेवक तैयार करना था, जो विद्यालयों में हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के विभिन्न शैक्षणिक, जीवन-कौशल और व्यक्तित्व-विकास कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों तक पहुंचा सकें।

स्कूल कनेक्ट की उत्तर प्रदेश प्रभारी अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि हार्टफुलनेस स्कूल कनेक्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को जीवन-मूल्यों, आंतरिक जागरूकता और भावनात्मक संतुलन से जोड़ना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सरल रिलैक्सेशन और ध्यान अभ्यास के माध्यम से एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन विकसित करने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि “इंस्पायर” कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को भी आंतरिक संतुलन, सकारात्मक दृष्टिकोण और प्रभावी संवाद की दिशा में प्रेरित किया जाता है। प्रशिक्षण में बताया गया कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके लिए भी ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं, जो उन्हें स्वयं के आंतरिक विकास से जोड़ सकें।

राकेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि हार्टफुलनेस के स्कूल कनेक्ट कार्यक्रम में बच्चों को तनाव, परीक्षा-भय और भावनात्मक दबाव को समझने तथा उनसे सकारात्मक ढंग से निपटने के लिए विभिन्न गतिविधियों और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से मानसिक रुप से तैयार किया जाता है।विद्यार्थियों में सहानुभूति, अनुशासन, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने रामचन्द्र मिशन की ओर से चलाए जा रहे

‘हेल्प’ और “इंस्पायर” जैसे कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश स्कूल कनेक्ट कोर टीम के सदस्य नेहा ओझा, अनिता शर्मा व दीपक कुमार, ने प्रतिभागियों को स्कूल कनेक्ट कार्यक्रम की विभिन्न जानकारियों और प्रक्रिया से अवगत कराया। दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को केवल कार्यक्रमों की जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि उन्हें फैसिलिटेटर और ट्रेनर की भूमिका के लिए भी तैयार किया गया।

आयोजन में मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल,जोनल कॉर्डिनेटर शालिनी मेहरोत्रा,आश्रम मैनेजर पी.के. सिंह श्री गोपाल अग्रवाल, ममता सिंह, सुयश सिन्हा,कृष्णा भारद्वाज आलोक श्रीवास्तव, हर्षवर्धन अग्रवाल, माया सिंह, रजनीश कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129