मैनपुरी में मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम ने दिए शांति और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 23 जून, जनपद में आगामी मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण और पारंपरिक तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सभी उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और पुलिस प्रशासन को सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। चंद्र दर्शन के अनुसार 26 जून को मुख्य पर्व (दसवीं मोहर्रम) तक मनाए जाने वाले इस त्योहार के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ताजिया और जुलूस निकाले जाएंगे। डीएम ने स्पष्ट किया है कि यद्यपि जिले में सांप्रदायिक सौहार्द की स्थिति सुदृढ़ है, फिर भी कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को कड़ी नजर रखनी होगी। सुरक्षा के मद्देनजर करहल रोड स्थित विवादित चबूतरे पर विशेष पुलिस बल तैनात कर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने सभी एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का लगातार भ्रमण करने तथा शांति समिति की बैठकें आयोजित करने को कहा है। त्योहार रजिस्टर में दर्ज परंपराओं के अनुसार ही सभी कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे और किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को सक्रिय करने, अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने और आवारा पशुओं के स्वच्छंद विचरण पर रोक लगाने के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी (ओवरऑल इंचार्ज) होंगे। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि चंद्र दर्शन के अनुसार मोहर्रम की तिथियों में कोई बदलाव होता है, तो ये सभी प्रशासनिक निर्देश बदली हुई तारीखों के आधार पर भी पूरी तरह प्रभावी रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129