रविवार को सीडीओ ने फिर किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर।छुट्टी के दिन भी प्रशासनिक सख्ती का संदेश देते हुए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) उत्कर्ष द्विवेदी रविवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज और महिला चिकित्सालय का आज दोबारा औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया। बिना पूर्व सूचना पहुंचे सीडीओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की बारीकी से जांच की। सीडीओ सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां बुखार और सड़क हादसे के मरीज भर्ती मिले। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपचार व्यवस्था का फीडबैक लिया। इसके बाद टीबी वार्ड का निरीक्षण किया, जहां करीब 11-12 मरीज भर्ती पाए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य भवन के ट्रॉमा, मेल सर्जिकल, फीमेल सर्जिकल, एसएनसीयू, आईसीयू, फीमेल मेडिसिन, ऑर्थो और मेल मेडिसिन वार्डों का एक-एक कर जायजा लिया गया। इसके बाद महिला चिकित्सालय पहुंचकर लेबर रूम, ओपीडी, गायनोकोलॉजी, पीडिया वार्ड, पीएनसी, ऑर्थो, मेडिसिन वार्ड और प्रशासनिक कार्यालय का निरीक्षण किया गया।सीडीओ ने मरीजों और तीमारदारों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। कई स्थानों पर संबंधित डॉक्टरों और स्टाफ को मौके पर बुलाकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। दवा कक्षों में स्टॉक और एक्सपायरी डेट की भी गहन जांच की गई। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, शौचालयों की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति भी जांची और साफ कहा कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ ने कुपोषित बच्चों की बेहतर देखभाल और गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार देने पर विशेष जोर दिया। आयुष्मान कार्ड सेंटर पर तैनात आरोग्य मित्रों को निर्देश दिए कि पात्र मरीजों को योजना का लाभ तुरंत मिले और भुगतान प्रक्रिया में देरी न हो। गर्मी को देखते हुए हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। हालांकि निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक का कोई मरीज भर्ती नहीं मिला।

##सीडीओ के इस औचक निरीक्षण से पूरे दिन स्वास्थ्य विभाग में हलचल बनी रही और अधिकारियों-कर्मचारियों में सतर्कता देखी गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129