धारूहेड़ा पुलिस व मानव अधिकार परिषद रेवाड़ी के संगठन मंत्री विनोद सक्सेना ने लावारिस शव का किया सम्मानजनक अंतिम संस्कार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में 14 दिसंबर 2025 को मिले एक अज्ञात व्यक्ति (आयु लगभग 30 वर्ष) के लावारिस शव का आज सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद पहचान की अपील की और शव को रेवाड़ी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने पर भी कोई वारिस सामने नहीं आने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मानव अधिकार परिषद रेवाड़ी के संगठन मंत्री विनोद सक्सेना के सहयोग से पूर्ण धार्मिक विधि-विधान से शव का दाह-संस्कार करवाया।

इस नेक कार्य में सब इंस्पेक्टर राकेश, चिराग, रोहन, मुकेश तथा मानव अधिकार परिषद के संगठन मंत्री विनोद सक्सेना स्वयं उपस्थित रहे।

पुलिस और सामाजिक संगठन के इस सहयोग से मानव गरिमा की रक्षा की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129