रेवाड़ी में बनेगा सरसों तेल का अत्याधुनिक मिल

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी में बनेगा सरसों तेल का अत्याधुनिक मिल

 

पीपीपी मॉडल पर होगा निर्माण, 150 टीपीडी होगी शुरुआती क्षमता, 18 माह में शुरू होने की उम्मीद

 

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) द्वारा जिले के रामपुरा में सरसों तेल का अत्याधुनिक मिल स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना डिज़ाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (DBFOT) आधार पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत क्रियान्वित की जाएगी।

 

मिल की प्रारंभिक प्रसंस्करण क्षमता 150 टीपीडी (टन प्रति दिन) होगी, जिसे आगे चलकर 300 टीपीडी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस संयंत्र को अनुबंध प्रदान किए जाने की तिथि से 18 महीने के भीतर चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि संयंत्र में विश्वस्तरीय प्रसंस्करण मानक अपनाए जाएंगे और कुशल आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

किसानों को सीधा लाभ

 

रामपुरा क्षेत्र भिवानी, महेन्द्रगढ़, हिसार, रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी जैसे प्रमुख सरसों उत्पादक जिलों से जुड़ा है। ये जिले मिलकर हरियाणा के कुल तोरिया-सरसों उत्पादन का लगभग 60 प्रतिशत योगदान करते हैं। संयंत्र की वार्षिक आवश्यकता 45,000 मीट्रिक टन होगी, जो कैचमेंट क्षेत्र की उपलब्धता का लगभग 10 प्रतिशत है। इससे किसानों की फसल की निरंतर और स्थिर खपत सुनिश्चित होगी।

 

बेहतर परिवहन व प्रतिस्पर्धात्मकता

 

प्रस्तावित स्थल कैचमेंट क्षेत्र से 200 किलोमीटर की परिधि में स्थित है और उत्तम सड़क व रेल नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। इससे सरसों की खरीद, परिवहन और वितरण सुचारू रहेगा। साथ ही प्रदेश के तिलहन क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता और मजबूती भी बढ़ेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129