जलालाबाद में अपूर्वा ठाकुर का जनसंपर्क हुआ और तेज समर्थक भी जनसंपर्क में जुटे

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

हर गली-मोहल्ले में गूंज रहा अपूर्वा ठाकुर का नाम

 

शाहजहांपुर। जनपद की 132 जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में इस वक्त सियासी हलचल अपने चरम पर है। भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी अपूर्वा ठाकुर का जनसंपर्क अभियान अब तेज रफ्तार के साथ एक बड़े जनसमर्थन में तब्दील होता नजर आ रहा है।

क्षेत्र के गांव, गली, मोहल्लों और चौराहों तक पहुंचकर अपूर्वा ठाकुर लगातार जनता से सीधा संवाद कर रही हैं। यही वजह है कि आम लोगों के बीच खासा उत्साह और भरोसा देखने को मिल रहा है।

शनिवार को अपूर्वा ठाकुर के समर्थक भी क्षेत्र में जनसंपर्क करते देखे गए। इस दौरान स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा चर्चा में रहा। वही आपको बता दे कि

इस बार चुनावी समीकरणों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि स्थानीय होने के नाते अपूर्वा ठाकुर को हर वर्ग महिलाएं, युवा, किसान और बुजुर्ग का व्यापक समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।

 

जनसंपर्क के दौरान लोग खुलकर अपनी समस्याएं उनके सामने रख रहे हैं, और अपूर्वा ठाकुर भी हर मुद्दे को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का भरोसा दे रही हैं।

 

अपूर्वा ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि अगर जनता उन्हें अवसर देती है, तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दे उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर रहेंगे।

 

उन्होंने खासतौर पर युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात कही, ताकि क्षेत्र का कोई भी युवा रोजगार के लिए बाहर जाने को मजबूर न हो।

 

वहीं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर भी उन्होंने ठोस कदम उठाने का भरोसा जताया है।

 

इधर, अपूर्वा ठाकुर के समर्थकों ने भी पूरे जलालाबाद क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया है। लगातार सभाएं, नुक्कड़ संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। मानो जैसे कल ही चुनाव होने वाला हो।

ग्राम दौलतपुर में भी समर्थकों ने जोरदार जनसंपर्क किया, जहां स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए अपना समर्थन खुलकर जाहिर किया।

इस दौरान मनीष सिंह परमार विनोद सिंह राजेंद्र सिंह रामवीर के साथ जेपी सिंह राठौड़ राकेश सिंह हाकिम सिंह दिनेश सिंह गुड्डू सिंह शाहिद काफी लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129