बड़ी ईदगाह में दिखेगी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, नमाज़ियों को बांटी जाएगी मिठास

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। ईद-उल-अज़हा के मौके पर शहर में भाईचारे और सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिलेगी। समाजसेवी संजय गुप्ता पाइप वाले ने बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज़ के बाद मुस्लिम भाइयों के लिए मिठाई और ठंडे शरबत की व्यवस्था कर मोहब्बत का संदेश देने की पहल की है। बताया गया कि ईद की नमाज़ अदा कर बाहर निकलने वाले नमाज़ियों को मिठाई के डिब्बे भेंट किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य केवल त्योहार की खुशियां बांटना नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना भी है। भीषण गर्मी को देखते हुए बड़ी ईदगाह परिसर में ठंडे शरबत की विशेष व्यवस्था की गई है। ताकि नमाज़ियों को राहत मिल सके और सेवा भावना का संदेश समाज तक पहुंचे। संजय गुप्ता पाइप वाले ने कहा कि त्योहार लोगों के दिलों को जोड़ने का माध्यम होते हैं। हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारा ही शाहजहांपुर की पहचान है। उन्होंने सभी शहरवासियों को ईद-उल-अज़हा की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। शहर में इस पहल की चर्चा हो रही है और लोग इसे गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129