बुद्ध जयंती पर पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी है हुई गोष्ठी 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

सुख शांति के लिए बुद्ध की शिक्षाएं जरूरी

 

गौतम बुद्ध ने विश्व को कल्याणकारी मार्ग दिखाया

 

दुनिया को युद्ध की नहीं बुद्ध की जरूरत।

 

शाहजहांपुर। पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में त्रिविधि पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय गौतम बुद्ध पार्क बेरी चौकी में भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व प्रबंधक श्री कृष्ण मित्र और समिति अध्यक्ष राम सिंह के संचालन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक पीके कपिल ने कहा कि गौतम बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाकर

हम समाज का उत्थान करने के साथ-साथ सुखी जीवन बिता सकते हैं। मुख्य वक्ता जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि गौतम बुद्ध ने विश्व को समता करुणा मैत्री का संदेश देते हुए दैनिक जीवन में पांच शील अपनाने पर जोर दिया जो व्यक्ति के लिए ही नहीं बल्कि प्राणी मात्र के कल्याण के लिए जरूरी हैं। विशिष्ट अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक सोरों के प्राचार्य राजन सिंह

ने कहा कि वर्तमान में विश्व में शांति स्थापित करने के लिए लोग बुद्ध की शिक्षाओं की ओर बढ़ रहे हैं दुनिया में बुद्ध को मानने वाले आबादी की दृष्टि से तीसरे स्थान पर हैं और वह सुख शांतिपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। सोसाइटी अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि दुनिया को युद्ध की नहीं बुद्ध की जरूरत है। गोष्ठी में सेठ सियाराम इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सोनपाल सिंह भारतीय बौद्ध महासभा के प्रांतीय संयुक्त मंत्री महेंद्र सिंह दिनकर अटेवा के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, कैप्टन रामकुमार, एसपी कॉलेज के प्रवक्ता बुधपाल सिंह, ज्वाला प्रसाद, धर्मानंद इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अमर सिंह दिनकर, मुंशीलाल गौतम माधुरी प्रसाद, अनिल कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। गोष्ठी में राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में कांस्य पदक विजेता अमनेंद्र सिंह को सोसाइटी की ओर से अतिथियों द्वारा डॉ अंबेडकर प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129